बबूल के पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव

डाला- सोनभद्र। बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता महिला का शव मिलने से परिजनो में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
थाना चोपन अन्तर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी में एक महिला नीतू कोल पत्नी फूल चन्द्र कोल निवासी बारी डाला थाना चोपन उम्र करीब 46 वर्ष किसी बात से नाराज़ होकर जंगल में जाकर पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल मय हमराह पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में मृतक के पति ने बताया कि मैं बाहर काम करता था और आज ही बाहर से आया हूं और किसी के द्वारा फोन पर यह सूचना मिली इसके बाद हमें यह जानकारी हुई।

ये भी पढ़िए