(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने का निर्णय स्वागतयोग्य एवं जनहितकारी है। गांव की परिस्थितियों, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की जानकारी रखने वाले जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलने से पंचायतों की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहेगी तथा विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। सरकार द्वारा प्रधानों पर व्यक्त किया गया यह विश्वास निश्चित रूप से ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।

ओबीसी आरक्षण को लेकर पंचायत चुनाव में हो रहे विलंब के बीच सरकार के इस संतुलित निर्णय से गांवों में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा देवी, व ग्राम प्रधान सीता जायसवाल आदि ग्राम प्रधानों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उत्तर प्रदेश सरकार एवं पंचायती राज विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।

