रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली।डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारी) बी. शिवशंकर द्वारा आज मझगाईं कैंपस एवं वृक्षारोपण स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेंज परिसर में साफ-सफाई, रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मझगाईं कैंपस में व्यवस्था को लेकर किए गए सकारात्मक बदलावों और सुधारों को देखकर डीएफओ बी. शिवशंकर ने संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की जमकर सराहना की।

इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण स्थल का अवलोकन कर पौधों की स्थिति, सुरक्षा और देखरेख को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव (वन क्षेत्राधिकारी, नौगढ़ अमित श्रीवास्तव (वन क्षेत्राधिकारी, जयमोहनी रेंज मोहन सिंह (वन क्षेत्राधिकारी) सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

