बहराइच। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने बहराइच निवासी धीरज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का स्टेट सेक्रेटरी (राज्य सचिव) नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 10 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नियुक्ति पत्र में धीरज कुमार सिंह का पता मझौवा, नसरापुर, चिलवरिया, बहराइच (उत्तर प्रदेश) दर्ज है। संगठन ने उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने तथा आगामी आदेश तक पद पर कार्य करने के लिए नियुक्त किया है। धीरज कुमार सिंह की नियुक्ति को लेकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ वे प्रदेश में मजदूरों के हितों, अधिकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

