रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली
चंदौली।कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा का जायजा लेने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वैभव कृष्ण ने जनपद चंदौली के विभिन्न थानों और चौकियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई गई और महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मुस्तैद नजर आए।
इन थानों और चौकियों की जांची गई व्यवस्था
डीआईजी वैभव कृष्ण ने जनपद के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित थाने और चौकियां शामिल रहीं। चकरघट्टा थाना मझगांवा चौकी ,नौगढ़ थाना,अमदहा चौकी चकिया थाना जनता और पूर्व नक्सलियों से संवाद, मौके पर जुटे रहे अधिकारी निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने क्षेत्र के व्यापारियों, ग्राम प्रधानों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने पूर्व में नक्सली गतिविधियों में लिप्त रहे व्यक्तियों से भी सीधा संवाद कर उन्हें मुख्यधारा में बने रहने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधानों व व्यापार मंडल के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर डीआईजी का स्वागत सामान किया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगरही अजय कुमार यादव ने मांग रही गेला में चौकी बनाने को लेकर अपील की क्योंकि थाना क्षेत्र से 30 से 35 किलोमीटर दूरी पर क्षेत्र पड़ता है सूचना देने के पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मिलना मुश्किल होता है इसके विकल्प में यह भी बताया गया कि यदि यह गांव क्षेत्र नौगढ़ थाना अंतर्गत हो जाए तो दूरियां कम हो जाएगी और लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला जमीन पर मुस्तैद रहा। डीआईजी के साथ मुख्य रूप से ये अधिकारी मौजूद रहे:
आकाश पटेल** (पुलिस अधीक्षक, जनपद चंदौली)
विकास मित्तल** (उप जिलाधिकारी, नौगढ़)
नागेंद्र कुमार** (क्षेत्राधिकारी)
संतोष कुमार (थाना अध्यक्ष)
देवेंद्र बहादुर सिंहचौकी इंचार्ज, मझगांवा)
प्रमोद कुमार यादव (थाना अध्यक्ष, नौगढ़)
प्रमोद कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक महकमे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी। डीआईजी वैभव कृष्ण ने थानों के अभिलेखों, मैस, और परिसर की साफ-सफाई को देखा और अधिकारियों की सतर्कता व मुस्तैदी पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी बताया कि थाना चकरघट्टा अंतर्गत चौकी मझगवां की साफ सफाई रख रखाव सबसे अच्छी है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों की ओर से व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, राजकुमार पाल लाल साहब, ग्राम प्रधान व प्रतिनिधी संजय यादव मौलाना यादव अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

