हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भेंट किया सम्मान
मंच पर मौजूद रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाईस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी,इंडो रशियन कल्चरल सोसाइटी के मंगलम दुबे,गीता मनीषी पूज्यस्वामी ज्ञानानन्द जी
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा सिल्वर जुबली समारोह का भारत मण्डपम से हुआ आगाज और करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में हुआ समापन
भारतीय लेखक,प्रेरक वक्ता शिव खेडा ने भी दिलीप दुबे को एक विशेष प्रकार के कलाई बैंड भेंट किया
(रँगेश सिंह)सोनभद्र। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रगति मैदान भारत मंडपम दिल्ली हुआ यह रजत जयंती स्थापना समारोह २१ से २४ सितंबर २०२५ के बीच हुआ इस समारोह में देश के सभी राज्यो,और जिलों से लगभग 1300 समाजसेवी को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में 10 लोगो को राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें बेस्ट राज्य अध्यक्ष का सम्मान दिलीप कुमार दुबे को मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों प्राप्त हुआ दिलीप दुबे ने यह सम्मान पूरे उत्तर प्रदेश व सिल्वर जुबली समारोह में शामिल सभी साथियो समेत रेणुकूट वासियों को समर्पित किया और कहा कि भारत के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि एक दूसरे के मदद करके ही हम अपने देश को आगे बढ़ा सकते हैं और देश में बदलाव ला सकते हैं जरूरी है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए चाहे वह किसी भी तरीके से हो मैं अवार्ड प्राप्त करके अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रह हूं और अपने जनपद और प्रदेश के समाजसेवियों से यही चाहता हूँ कि वह भी मेहनत करें और अपना लक्ष्य बनाएं निश्चित सफलता मिलेगी उन्होंने यह भी बताया कि

भारत मंडपम के मुख्य अतिथि भारतीय लेखक व प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे तथा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा प्रदेश तथा राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू नेशनल प्रेसिडेंट अश्विनी शेट्टी,नेशनल सेक्रेटरी ब्रह्म स्वरूप एवं जापान तथा मोरिशस, इंग्लैंड से आए अतिथियों द्वारा पूरे देश के समाजसेवियों के साथ जनपद के दिलीप दुबे को समाज सेवा तथा रक्तदान सेवा के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंडालको रेणुकूट व निफा उतर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट ने किया तथा उतर प्रदेश के लगभग 200 डेलिगेशन का नेतृत्व भी किया ।इस दौरान निफा जिलाध्यक्ष अमित चौबे ,कोऑर्डिनेटर अफ़सार रजा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए बताया कि सोनभद्र जिले से 5 समाजसेवी सम्मिलित हुए जिसमे दो को यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया जो विकाश शर्मा मेल व स्नेहा सिंह रहे स्नेहा सिंह को स्टेट लेवल का अवार्ड मिला जिसमे दस हज़ार नगद राशि भी प्रदान किया
वही अमित चौबे को बेस्ट जिलाध्यक्ष का सम्मान दिया गया फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू,एवं टीम व निफा परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस उपलब्धि पर हिंडालको ,डाई शॉप समेत पूरे नगरवासी व जिले में खुशी की लहर है हिमांशु श्रीवास्तव,शैलेन्द्र पांडेय ,अमित शर्मा ने दिलीप दुबे व उनके परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

