वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 73 बच्चो मे टेबलेट वितरण

शशिचौबे(सोनभद्र) डाला। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत डाला मे वनवासी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में 73 छात्राओं के बीच टैबलेट का वितरण किया गया टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरों खिल उठे। उत्तर प्रदेश में अध्यनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन ,टैबलेट वितरण का कार्यक्रम सोनभद्र के डाला वनवासी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कर कार्यक्रम के बीच 73 छात्र-छात्राओं के बीच टैबलेट का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जैन व कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के

प्रबंधक अजीत दुबे ने सर्वप्रथम सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्जित कर दीप प्रज्जित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया इसके बाद सरस्वती वंदना कर विद्यालय के बच्चों के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के संबंध में भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में देश डिजिटल हो रहा है और साथ ही युवाओं को डिजिटल से जोड़ने के लिए इस प्रकार की योजनाओं का शुरुआत की गई है वहीं मुकेश जैन ने कहा कि ना जात ना पात केवल विकास की बात पर भाजपा की यह सरकार चल रही है जिसका यह योजना प्रमाण है सरकार की सभी योजनाएं सभी को समान रूप से मिलती है
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शिक्षक अखिलेश शर्मा,इस दौरान प्रभारी प्राचार्य के एन पांडेय, हनुमान सिंह,भैरो प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए