सेवा पखवाड़ा,मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रदेश सरकार अनेक प्रकार की योजनाएं कर रही हैं संचालित, जन-जन का हो रहा है विकास-मा0 विधायक सदर
सोनभद्र : सेवा पखवाड़ा/मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड कोन के दिव्यांग जनों को गयवंती देवी इंटर कालेज कोन में माननीय विधायक सदर श्री भूपेश चैबे जी के कर कमलो से 40 ट्राईसाईकिल, 12 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 5 स्मार्ट केन व 15 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया। इस मौके पर मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्म निर्भर बन रही हैं, इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है।

इस मौके पर श्री जितेंद्र कुमार दूबे खण्ड विकास अधिकारी कोन, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री मानवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग के श्री सुयश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक ऐल टी ग्रेड, श्री गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट, श्री विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन उपस्थित रहें।

