जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एस आई आर की पड़ताल की व मुख्यमंत्री मॉडल इंटरमीडिएट कालेज ,कस्तूरबा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज , कंपोजिट विद्यालय, बी आर सी आदि का औचक निरीक्षक को पहुंचे

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय का आगमन संपूर्ण समाधान दिवस दुद्धी उपरान्त निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज जहां आंगनवाड़ी के छात्र-छात्राओं से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा होनी है का जमीनी हकीकत जानने कंपोजिट विद्यालय गुलाल झरिया पहुंचे, तत्पश्चात, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी, कंपोजिट विद्यालय दुद्धी, कंपोजिट विद्यालय डुमरडीहा, बी आर सी दुद्धी आदि का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं के उपस्थिति पंजिका, ड्रेस वितरण, भोजनालय की स्थिति व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत कों जाना साथहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एस आई आर की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एस आई आर मतदाता सूची पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। साथ में दुद्धी खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए