सोनभद्र : अपर जनपद न्यायाधीष सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देषानुसार एवं श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह माननीय जनपद न्यायाधीष अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय सोनभद्र के आदेषानुसार आज अपरान्ह श्री शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र द्वारा पूर्वासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति द्वारा संचालित बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी राबटर्सगंज, सोनभद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) की श्रीमती गायत्री दूबे, संरक्षक अधिकारी, पूर्वासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति द्वारा संचालित बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी राबटर्सगंज, सोनभद्र उपस्थित थी। निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) में जनपद सोनभद्र एवं अन्य जनपदों की कुल 38 बालिकायें तथा एक शिशु आवासित पाये गये। निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) में साफ-सफाई पायी गयी तथा बाल गृह बालिका मे आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि दिया जा रहा है। अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अषिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्तराधिकार अधि0 1956 की जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।

