जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने के मद्देनजर नगर क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण कर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजकों को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” व जिलाधिकारी मीरजापुर “प्रियंका निरंजन” द्वारा दुर्गापूजा व दशहरा पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर नगर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/भ्रमण किया गया । नगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा/पण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा मानकों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । आयोजको को पण्डाल की सुरक्षा हेतु फायर एक्सटिंग्यूशर(CO2 या ABC टाइप), पानी व बालू से भरी बाल्टी के समुचित प्रबंध के निर्देश दिए गए । नगर क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाने हेतु निर्देश दिए गये। उक्त भ्रमण/पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा अजीत कुमार सिंह, व महिला थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

