पेयजल योजना बंद होने से दर्जनों गांव पानी से वंचित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, घेराव

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में इन दिनों जगह जगह बिजली पानी के समस्या से लोग परेशान हैं और इसी वजह से जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुसाही बढ़ौली पेयजल योजना का देखने को मिला, एक सप्ताह पेयजल योजना ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई मे जल निगम अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया । इस दौरान लोगों द्वारा परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द पेयजलापूर्ति चालू करने की मांग की, आपूर्ति न होने पर भूख हडताल की चेतावनी  दी। इस दौरान कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने  कहा की कुसाही बढ़ौली पेयजल योजना एक सप्ताह से पूरी तरीके से ठप होने से पेयजल के लिए जनता मे आहाकार मचा हुआ है l आम जनता भीषण गर्मी मे पेयजल न मिलने से है परेशान है।  पानी टैंकरों की सप्लाई भी सुचारू रूप से न मिलने से जनता बेहाल है। लेकिन जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारी इस गंभीर समस्याओं से अनभिज्ञ है l

बीजेपी सरकार मे आम जनता को बिजली, पानी के लिए सडकों पर संघर्ष करना पड़ता है। इस मामले पर  अधिकारियों के साथ जिले के जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार है l इस योजना से लगभग 115 गांवों मे पानी उपलब्ध कराए जाने का व्यवस्था थी।लेकिन जल निगम के अधिकारियों व जिला प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता से ये योजना महज कुछ गांवों मे पेयजल आपूर्ति कर रही है। जबकि एक  सप्ताह से पेयजलापूर्ति पूरी तरीके  से बाधित है।

ये भी पढ़िए