चारदिवसीय टेस्ट क्रिकेट में अनपरा लायंस को पारी व 33 रनों से हराकर ऊर्जाँचल टाइगर्स बनी चैंपियन

सोनभद्र : अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में 17 से 20 जुलाई तक आयोजित एकमात्र चारदिवसीय टेस्ट क्रिकेट में ऊर्जाँचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को पारी व 33 रनों से हराकर चैंपियन बनी ।
ऊर्जाँचल टाइगर्स की कप्तान साक्षी मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया कप्तान के निर्णय को उनके तेज गेंदबाजो ने सही साबित किया अनपरा लायंस को मात्र 41 रनों पर सिमट दिया जिसमें देवांश, यूनुस ने 14-14 रन बनाये, धैर्य ने 5 विकेट व विवेक कुमार ने 3 विकेट लिए जवाब में ऊर्जाँचल टाइगर्स की टीम 146 रनों पर सिमट गयी उत्कर्ष यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 103 रन बनाये व कप्तान साक्षी मिश्रा ने 12 रनों का योगदान दिया अंश ने 3, विशाल ने 2 विकेट लिए । इस प्रकार ऊर्जाँचल टाइगर्स के पास 105 रनों की बढ़त मिल गयी जवाब में दूसरी पारी में अनपरा लायंस के बल्लेबाज 72 रनों पर सिमट गयी जिसमे निखिल 16, अर्नव ने 13 रन बनाये, धैर्य ने 4 व विवेक ने 3 विकेट लिए, इस मैच के मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से धैर्य चतुर्वेदी व उत्कर्ष यादव को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के द्वारा दिया गया ।

ये भी पढ़िए