सास-बहू सम्मेलन में दी गई परिवार नियोजन की जानकारी

(अजीत कुमार)

मो० नं० 9451050113

म्योरपुर,सोनभद्र। मंगलवार को किरबिल आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सास-बहु सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।म्योरपुर चिकित्साधिकारी डॉ० पल्लवी सिन्हा व डा० अंकित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सास एवं बहू को एक साथ एक मंच पर लाकर परिवार नियोजन के लिए जागरूक करना है इसके साथ ही परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देते हुए इन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।सीएचओ अफसाना ने सास बहुओं को समझाया कि वो अपना परिवार छोटा किस प्रकार रख सकतीं हैं, किन साधनों का प्रयोग कर सकती हैं।

साथ ही उनकी सास भी अपनी बहू को परिवार छोटा रखने के फैसले का स्वागत करें और उनका मानसिक रूप से सहयोग करें। सास-बहू सम्मेलन में सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा,पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर, परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान सास बहुओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित बीपीएम हरे राम सिंह, ए एन एम प्रियंका सिंह, ए एन एम रुचि कुमारी, किरबिल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चा लाल प्रजापति,नेहा, सुगन, सरोज, राधिका सहित तमाम आशा कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़िए