शशिचौबे (सोनभद्र) डाला। हवाओं में नमी के खत्म होते ही गर्मी की तपन की शुरुआत होने से पूर्व ही पारासपानी के जंगल में आग लग गई सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग चोपन पुलिस और फायर सर्विस में बचाव कार्य में लगकर आग पर काबू पाया गया।ओबरा वन प्रभाग क्षेत्र के चोपन वन रेंज मे परासपानी बीट अंतर्गत हाईवे के किनारे के जंगल में आग लग गई आग लगते ही धीरे-धीरे तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने के कार्य में लग गए वहीं आग के फैलते दायरे को देखकर वन कर्मियो ने आग बुझाने के कार्य मे लगे रहे।

वही मौके पर पहुंची चोपन पुलिस और फायर ब्रिगेड की सर्विस ने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणो का पता नहीं चला परंतु गर्मियों के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं जिसको लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि शौच के लिए जंगलो वाहन चालको के द्वारा बीड़ी सिगरेट की वजह से आग लग जाया करती है।आज कि घटना से आधा किमी के जंगलो मे आग फैल गयी थी। जिसपर अनन्तः फायर ब्रिगेड के जवानो ने आग पर काबु पा लिया था।

