केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय सहारा ऊर्जाचल कार्यालय का स्थापना दिवस।

…वर्तमान समय में पत्रकारिता करना एक चुनौती भरा कार्य हो गया है..पंकज पाण्डेय।

सोनभद्र : राष्ट्रीय सहारा ऊर्जा चल कार्यालय का 14वां वर्षगांठ के अवसर पर थाना अध्यक्ष अनपरा पंकज पाण्डेय, रेनूसागर पावर डिवीजन के ई आर विभाग के हेड मृदुल भारद्वाज,पीआरओ रेणुसागर जीएस तिवारी, हेड राष्ट्रीय सहारा ऊर्जाचल आर पी सिंह के द्वारा केक काटकर वर्षगांठ मनाया गया।यह कार्यक्रम 7 अगस्त तक चलेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा कार्यालय जुड़े संवाददाता सिंगरौली अनपरा के पत्रकार के अलावे अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी पत्रकारों के साथ सहभोज संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आर पी सिंह द्वारा अतिथियों को भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसे काशी विश्वनाथ मंदिर का तेल चित्र देखकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चंद्रमौली मिश्रा, उमेश सिंह, रोशन शर्मा, संतोष सोनी, विजय विश्वकर्मा, मनीष महतो, रंग बहादुर यादव, नौशाद अंसारी, रवि कंग धर्मेंद्र सिंह,कृष्णा सिंह, उमेश साहू के अलावे अन्य साथी सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन 7 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम के साथ होगा।

ये भी पढ़िए