20 लाख का 75 किलो गांजा बरामद चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर : में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए का 75 किलो गांजा बरामद किया है। थाना पड़री, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही डिजायर कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मोहनपुर से सटे एक मकान पर छापेमारी की। वहां से दीपक कुमार पांडेय (अकोढ़ी निवासी), ओम प्रकाश मौर्या उर्फ गुहा मौर्या (हड़िया, प्रयागराज), राजेश कुमार मौर्या (लालगंज) और संदीप तिवारी (कोटवा पड़री) को गिरफ्तार किया गया। मकान की तलाशी में 74.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से डिजायर कार में गांजा छिपाकर लाते थे। संदीप तिवारी के मकान में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर मांग के अनुसार सप्लाई करते थे। इस धंधे से वे अधिक धन कमा रहे थे। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी) तथा उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (प्रभारी सर्विलांस) अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही है।

ये भी पढ़िए