ओबरा में पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा आयोजित किया गया

(रंगेश सिंह)ओबरा/सोनभद्र : अम्बेडकर स्टेडियम ओबरा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सौजन्य से राष्ट्रीय खिलाड़ी भाई रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7.00 बजे तक संचालित किया जा रहा है। वही कार्यक्रम के दौरान सभी साधकों को औषधीय गुणों वाले काढ़ा भी दिया जा रहा है। जिससे उनके शरीर में जो भी रोग दोष, व्याधी जैसे सुगर ,थाइराइड ,प्रोस्ट्रेट यूरिक एसिड गैस कब्ज़ घुटने कमर दर्द मोटापा इत्यादि रोग ठीक हो सके।

योग शिविर में सर्व प्रथम सूर्य नमस्कार के साथ
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सौजन्य से ओबरा के प्राइवेट स्कूलों में सूर्य नमस्कार ध्यान योग योगासन का अभ्यास सिखाया जा रहा है। जिसमें ग्रीन माउंटेन मांटेसरी जू हाई स्कूल चोपन रोड ओबरा के बच्चों को सूर्य नमस्कार कराते हुए योग शिक्षिका रितिका,।जे यस इंग्लिश स्कूल, बिल्ली के प्रधानाचार्य को योग की पुस्तक भेंट योगी वीरेंद्र के द्वारा भेट किया गया। इस मौके पर लेखाधिकारी हरिवंश, ओबरा परियोजना, सिंचाई विभाग लाल जी,बबलु, रामकिशन, अर्पित ,गणेश, रतन सक्सेना, वीणा पांडेय, गीता देवी , शिवांगी, योग प्रशिक्षिका ममता ,वीरेंद्र योगी, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार रहे मौजूद।

ये भी पढ़िए