सोनभद्र : पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों की 3 करोड़ 3 लाख 85 हजार रुपए की संपत्ति को जब्त किया है। इसमें 8 हाईवा ट्रक और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ओबरा ने थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 02/2025 के तहत यह कार्रवाई की। आरोपियों में रॉबर्ट्सगंज के बहुअरा निवासी चेतन पाल और एहसान शामिल हैं। तीसरा आरोपी मिर्जापुर के चुनार का पप्पू पाल उर्फ सत्यप्रकाश पाल है।
कार्रवाई यूपी गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई। सोनभद्र डीएम के आदेश पर जब्त की गई संपत्ति में सभी हाईवा 16 चक्का वाले हैं। जब्त किए गए वाहनों में UP 64 BT 2585, UP 64 BT 2586, UP 64 BT 6088, UP 64 BT 6089, UP 64 BT 9956, UP 67 AT 5656, UP 63 AT 5859, UP 64 BT 7979 और मोटरसाइकिल UP 64 AF 8074 शामिल हैं।

