अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा काली माता मन्दिर के पास कुबरी घाट औडी मोड़ से एक आरोपी गांजा तस्कर अभय यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी औडी मोड़ टोला,कुडिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से कुल एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0190/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-उ0 नि0 उदय भान राव थाना अनपरा, हे0 का0 रविशंकर बिंद, हे0का0 बृजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

