UPSC, नीट, JEE की फ्री में करें कोचिंग, 1 जुलाई तक आवेदन करने का मौका

मिर्जापुर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद मीरजापुर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए०एस० जुबिली इण्टर कालेज कैम्पस) मीरजापुर में नवीन सत्र 2024-25 हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी, जे०ई०ई०, नीट, एन०डी०ए०/ सी०डी०एस०/ एस०एस०सी०/ यू०पी०एस०एस०एस०सी०/ बैंक पी०ओ० इत्यादि की परीक्षा पूर्व तैयारी किये जाने हेतु दिनांक 01.07.2024 से कक्षाएं संचालित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाशाली/इच्छुक प्रतियोगी छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन किया जाना है। अतः प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी के लिये छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अपने शैक्षणिक अभिलेखों (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट तथा स्नातक इत्यादि) की छायाप्रति, आधार कार्ड तथा 02 पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ लेकर दिनांक 07.06. 2023 से दिनांक 25.06.2023 तक मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए०एस० जुबिली इण्टर कालेज कैम्पस) मीरजापुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। तत्पश्चात दिनांक 30.06.2024 को प्रतियोगी छात्र/छात्राओं के शैक्षणिक (मानक योग्यता) मेरिट के आधार पर नामाकंन/पंजीकरण की सूची जारी की जायेगी। उक्त तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा।

ये भी पढ़िए