रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए खुशखबरी: पीएम स्वनिधि योजना में अब पहले ऋण की राशि बढ़ी

सोनभद्र |जनपद के रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वाले दुकानदारों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होने का सुनहरा अवसर है। केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब लाभार्थियों को मिलने वाले प्रारंभिक ऋण की राशि में वृद्धि कर दी गई है।
परियोजना अधिकारी (डूडा) श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वित्तीय सहायता के ढांचे में सुधार किया गया है:
प्रथम ऋण अब बढ़कर ₹15,000 कर दिया गया है।
द्वितीय ऋण: प्रथम ऋण के सफल भुगतान पर ₹25,000 उपलब्ध होगा।
तृतीय ऋण: व्यवसाय विस्तार के लिए₹50,000 तक की सहायता।

योजना के लाभ और सब्सिडी

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभार्थियों को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त, डिजिटल लेन-देन (Digital Transactions) को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ₹100 प्रति माह तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

इन क्षेत्रों के व्यापारी उठा सकते हैं लाभ

सोनभद्र जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ सेन्सेस टाउन के व्यवसायी भी इसके पात्र हैं: बीजपुर कोटा जामशीला खड़िया (विकास खण्ड म्योरपुर)

कैसे करें आवेदन

इच्छुक रेहड़ी-पटरी, फेरी और ठेला व्यवसायी योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
अपने संबंधित नगर निकाय कार्यालय में नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
परियोजना अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन करने की अपील की है ताकि वे वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें।

ये भी पढ़िए