सोनभद्र : भारत रन्त पं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा निबन्ध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रो० प्रमोद कुमार, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा एवं नोडल, उच्च शिक्षा के संयोजकत्व में दिनांक 22.12.2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, छपका, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित कुमार B.Sc. Vth Sem. भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्वी सोनभद द्वितीय स्थान अर्चना कुमारी B.A.Vth Sem. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्र एवं तृतीय स्थान आकांक्षा पाठक B.A.IIIth Sem. राजकीय महिला महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र रहीं। एकल काव्य पाठ में प्रथम स्थान श्रेया शुक्ला XIIth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, द्वितीय स्थान बीनू तिवारी B.Sc. Vth Sem. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्रएवं तृतीय स्थान अपर्णा पाण्डेय M.A..Ist Sem. सन्त कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र रहीं। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया शर्मा XIth शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज, ओबरा, सोनभद्र, द्वितीय स्थान आर्यन विश्वकर्मा XIlth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं तृतीय स्थान रिमझिम पाठक XIth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र रहीं। उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व सांसद राम शकल जी तथा माननीग संजीव कुमार गोंड, समाज कल्याण मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० सरकार द्वारा विजेता भाषण एवं एकल काव्य पाठ हेतु प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को कमशः धनराशि रू. 10000/-, 5000/- एवं 2500/- तथा प्रमाण पत्र तथा निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता छात्र/छात्राओं को क्रमशः रु. 5000/-, 3000/- एवं 2000/- एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण से पूर्व सभाकक्ष में सभी ने “राष्ट्रीय प्रेरण स्थल” लखनऊ के उद्घाटन का सजीव प्रसारण सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विभिन्न महाविद्यालयों/ विद्यालयों के प्राचार्य / प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

