हरियाली तीज महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, संस्कृति और नारी शक्ति का दिखेगा संगम

काशी, । श्री अग्रसेन माधवी महिला मंच की ओर से आगामी 8 सितंबर 2026 को भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के उत्साह को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंच की पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक तीज गीत, लोकनृत्य और मल्हार की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं महिलाओं के लिए वेशभूषा, आत्मविश्वास और प्रतिभा पर आधारित ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
इसके अलावा मेहंदी रचना, झूले और हस्तशिल्प प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी। सावन के पारंपरिक व्यंजनों के साथ घेवर, घेवर-फिरनी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मंच की पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से रहेगा। महिला समिति ने समाज की महिलाओं से परिवार सहित इस पारंपरिक उत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में मंच प्रमुख अतुल अग्रवाल, प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल, युवा मंच अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, युवा मंच कोषाध्यक्ष भावेश अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्षा आयुषी अग्रवाल, उपाध्यक्षा गरिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्षा खुशबू अग्रवाल एवं महामंत्री ईशा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए