सीमा पर जो डटे हुए हैं, वे भारत के लाल हैं,
उनके साहस और शौर्य से, सुरक्षित देश विशाल है।
बर्फीली चोटियों पर भी, जिनके कदम नहीं रुकते,
मां की रक्षा की खातिर, मौत से भी नहीं झुकते।
उन वीरों को नमन हमारा, उनकी जय-जयकार करें,
उनके परिवारों के प्रति भी, दिल से आभार करें।
जब तक सूरज-चांद रहेगा, वीरों का सम्मान रहेगा,
भारत मां के वीर सपूतों का, जग में नाम रहेगा।
राम जियावान सिंह एडवोकेट (पूर्व डीजी सी क्रिमिनल सोनभद्र) एवं भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य नौगढ़ सेक्टर 2

