भोपाल : मानव सेवा की भावना के साथ 377 शहरवासियों ने भदभदा विश्राम घाट में किया रक्तदान । सामाजिक सरोकार के पवित्र भाव को लेकर गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति और भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन ने शहर के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल हमीदिया में रक्त की कमी को देखते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानकर गोलोक वासी मां विमला देवी चौधरी जी को समर्पित करते हुए भदभदा विश्राम घाट केंपस में जरूरतमन्दों के हितार्थ हमीदिया ब्लड बैंक के लिए डॉ पुनीत टंडन,प्रभारी और डॉ उमेंद्र मोहन शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया।

जिसमे शहर के सकारात्मक सेवाभावी साथियों,माहेश्वरी समाज, आई ई एस यूनिवर्सिटी, डेनेसिया डॉ प्रशांत पूजा त्रिपाठी,पटेल कॉलेज के सहयोग से कुल 377 यूनिट ब्लड कलेक्ट हुआ। इस शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या भी काफी थी।साथ ही भोपाल शहर के बाहर से भी लोग आए। सभी ने ब्लड डोनेट करते हुए इस सकारात्मक पहल की सराहना की। वही संतोष बाहेती, अशोक पलोड, अशोक चौधरी, वीरेंद्र मिश्रा, चेतन विश्वकर्मा, आदर्श सिंह राजपूत, पूर्णा सिंह, देवांशू कंसाना, अंकित चौधरी, जितेंद्र कंसाना, कैलाश सूर्यवंशी, विक्रम सिंह सिकरवार, संजय यादव, राजा तोमर, अजय दुबे, रजनीश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, संजय दीक्षित,आशुतोष सीथा,विनायक शर्मा ने रक्तदान किया । वही वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने 123वी बार अशोक हिंदुस्तानी ने 108वी बार और राकेश शर्मा ने 104वी बार ब्लड डोनेट किया।

कैम्प समन्वयक मम्तेश शर्मा ने बताया कि आयोजन के सूत्रधार गोकाष्ठ और भदभदा परिवार के अध्यक्ष अरुण चौधरी,पांडुरंग नामदेव, डॉ योगेंद्र कुमार सक्सेना,संजय मल,प्रमोद चुग,ओम चौधरी और लछमेंद्र माहेश्वरी ने सभी डोनर को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस जनहितकारी सेवा कार्य में मीता वाधवा,समता अग्रवाल, निशा चौधरी,लीला किशन राजोरिया, निकिता चौधरी, मनोज पाल,अमित चौधरी,चतुर्भुज मालपानी, सुरेश लाहोटी,राजकुमार माहेश्वरी का सराहनीय योगदान रहा। कैम्प में आए सभी रक्तदाताओं का अध्यक्ष अरुण चौधरी और केम्प समन्वयक मम्तेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

