पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं हुई स्थापित

(अजीत कुमार)

मो० नं० 9451050113

म्योरपुर,सोनभद्र। बुधवार को म्योरपुर कस्बा सहित अन्य गांवों में बने दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। बुधवार को सप्तमी के दिन मां कालरात्रि का पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पट खोला गया। इस दौरान पूरा वातावरण मां के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल हो गया है। हर ओर सिर्फ जय माता दी का जयकारा चलता रहा।

पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ रंग-बिरंगे झालर लगाए गए हैं। इससे पूर्व बुधवार को म्योरपुर कस्बे में सुबह सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता व कस्बे के गणमान्य नागरिकों की अगुवाई में महिलाओं तथा कन्याओं ने जटखेर नदी से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः दुर्गा पंडाल पर पहुंची जहां पूर्व से मौजूद आचार्य ने कलश की पूजा और मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की। इस मौके पर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़,पन्नालाल जायसवाल,सोनाबच्चा अग्रहरि, लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह,विकास अग्रहरि,रमाशंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र केशरी, जितेंद्र अग्रहरी, राहुल जायसवाल, शशांक अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए