(मदनमोहन)चंदौली : नौगढ़ तहसील के थाना चकरघट्टा के अंतर्गत ग्राम देवदत्तपुर के बनवासी 20 साल से हरदहवा बीट मझगाई रेंज के जंगल के जमीन पर जीवन यापन कर रहे थे 28तारीख व 29 जून कि रात गढ़वा से मनबढ़ यादव समाज के लाठी डंडा से लाठी डंडा के साथ अपने-अपने गांव से 3 किलोमीटर दूर जाकर जंगल में बनवासियों को मारने पीटना शुरू किया वह उनके झोपड़ी में आग लगा दिया बनवासियों ने तुरंत 112 नंबर पुलिस बुलाई पुलिस आई व समझा बूझा के चली गई ।

फिर सुबह वनवासियों ने थाना चकरघट्टा प्रार्थना पत्र दिया थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने यादवों का पक्ष लेते हुए हल्का धारा लगाकर वनवासियों को शांत करने का प्रयास किया परन्तु बनवासी उनके कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हुए और नौगढ़ थाने नक्सली मिटीग में आये अपर पुलिस अधीक्षक दिगबर कुशवाहा के सामने प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपबीती सुनाई ताकि न्याय मिल सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने न्ययोचित कार्यवाही होगी मै SP साहब से बात करके आपके समस्या का निदान करा दूंगा आप सब अपने घर जाईये।


