शक्तिनगर पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, अपह्रता बरामद

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना शक्ति नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 155/24 धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संमंधित अभियुक्त चंदन मेहता पुत्र जितेंद्र कुमार मेहता निवासी लहर बंजारी, थाना उंटारी रोड, जिला पलामू, झारखंड को शक्ति नगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तारी किया गया तथा मुकदमे से संबंधित नाबालिक पीड़िता भी बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए