जय मोहनी रेंज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “”एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पौधशाला में किया गया वृक्षारोपण।

मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : वन विभाग के द्वारा पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम गोष्टी कर वृक्षारोपण किया जा रहा है इसी के तहत नौगढ़ क्षेत्र के जय मोहनी रेंज में वन क्षेत्र अधिकारी मकसूद हुसैन के आयोजन में हरितमा पौधा शाला में वृक्षारोपण किया गया इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी जिला अधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह खंड विकास अधिकारी अमित कुमार और ग्राम प्रधान बाघी नौगढ़ नीलम ओहरी उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य किया तथा यह लोगों को संदेश दिया कि पेड़ पौधे लगाना ही हम सब की जिम्मेदारियां नहीं है उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी पर्यावरण हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं इसके संबंध में विस्तृत चर्चा हुईपर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, वायु प्रदूषण कम करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं, और जैव विविधता को बनाए रखने में मदद करते हैं। वन क्षेत्राधिकार मकसूद हुसैन ने बताया कि यह अभियान कई दिनों तक चलता रहेगा क्षेत्र में प्लांटेशन में ऐसे पौधों का रोपण किया जाएगा जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने तथा संतुलन बनाए रखने में सहयोगी होंगे इस मौके पर वन दरोगा महेंद्र मौर्य वनरक्षक मनीष सिंह प्रेम सिंह चंद्रशेखर धर्मवीर भोला प्रमोद वन दरोगा वीरेंद्र पांडे जनप्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान बदरपुर जगनारायण यादव राजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए