भूत प्रेत के शक में पुत्र ने पिता के ऊपर किया लकड़ी के कुंडे से वार,मौत

म्योरपुर,(अजीत कुमार। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही ग्राम पंचायत में एक कलियुगी पुत्र ने भूत प्रेत के शक में गुरुवार को अपने पिता से कहा सुनी होने के बाद आवेश में आकर लकड़ी के कुंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार खैराही गांव में गुरुवार को जादू टोने को लेकर रामजतन नामक युवक ने अपने पिता राजमन (65) पर लकड़ी के कुंडे से सिर पर वार कर दिया जिससे वह नीचे गिर पड़ा। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे सीएचसी म्योरपुर में ले जाया गया जहां,चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।इस संबंध में म्योरपुर थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दुबे ने बताया कि उक्त गांव निवासी रामजतन दोपहर बाद करीब चार बजे अपने पिता राजमन से कहा-सुनी कर रहा था।उसका मानना था कि किसी ने उस पर जादू टोना कर रखा है जिस कारण वह निसंतान है।पिता द्वारा इस विचार का विरोध किया गया तो रामजतन ने पिता के ऊपर लकड़ी के कुंडे से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गिर कर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा घायल राजमन को सी एच सी म्योरपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया।वही पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

ये भी पढ़िए