(रँगेश सिंह)सोनभद्र : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से किये जा रहे अच्छे कार्यों हेतु आन्ध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री इं० पंकज गौतम का ओबरा नगर एवं आस पास के विभिन्न क्षेत्रों आयी जनता ने अंगवस्त्र ,

फूल माला, कलम एवं बाबा साहेब की स्मृति भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान देते हुए क्षेत्र की जनता में हर्षोल्लास का माहौल रहा वहीं इं० पंकज गौतम ने भी जनमानस के इस अतुलनीय प्रेम देने हेतु सभी को आभार व्यक्त किया एवं समाज में निरन्तर सद्भाव के साथ समाज एवं देश को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

