त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त

सोनभद्र : आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा ओबरा में पैदल गश्त किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों, नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर संबंधित को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि त्योहारों के अवसर पर बाजारों, पूजा स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

जनपद पुलिस द्वारा आगामी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार गश्त, चेकिंग एवं निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में अपने त्यौहारों को हर्षोल्लासपूर्वक मना सकें।

ये भी पढ़िए