(अनिल कुमार)चुनार।बढते हुए गंगा के जल स्तर से तहसील क्षेत्र के तमामगाव बाढ़ प्रभावित होते चले आ रहे । ग्रामीणों में चिन्ता व भय दिखाई पडने लगी है। शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त धौरहरा, समस्तपुर नैपुरवा, टम्मलगंज गाँव का नगर से संपर्क टूटने के चलते लोगों को तहसील, बैंक, अस्पताल व बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से छोटी एवं मझौले नाव का संचालन शुरू करा दिया गया है।वावजूद यदि जलस्तर का बढाव इसी तरह रहा तो लोगों को विस्थापित होना पडेगा। हालांकि इसके लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ बाढ पीडि़तों के लिए राहत का कार्य करने के लिए तैयार है।

