म्योरपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

(अजीत कुमार)
मो० नं०9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के म्योरपुर मंडल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण सभा के 11 साल के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से म्योरपुर ब्लॉक परिसर में भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका सदर सोनभद्र चेयरमैन रूबी प्रसाद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत रूबी प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह व ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। सभा में भाजपा पदाधिकारियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में भारत का पूरे विश्व में परचम लहराया है। जब से भाजपा सरकार बनी है गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ मिला है। सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा राष्ट्र हित में काम किया है जो आज जन जन में विश्वास बन गया है। मोदी सरकार के 11 साल बीत गये जो स्वर्णिम रहा है गांव या पूरे भारत की महिलाओं को जनधन योजना के नाम लाभ दिया गया। आज सिंदूर का महत्व देश में गूंज रहा है।आपरेशन सिंदूर से पूरा पाकिस्तान हिल गया।आखिरकार पाकिस्तान को हमारे देश के सामने नतमस्तक होना पड़ा इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की जनता को जाता है।भाजपा सरकार में गुंडे माफिया भूमिगत हो गए हैं कोई भी महिला, पुरुष या गरीब अमीर खुले में स्वतंत्र जीवन गुजार रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य करते हुए लोगों का जीवन स्तर ऊंचा किया है। हर घर जल नल योजना चलाकर गांव गांव प्रत्येक घर पानी पहुंचाएं जा रहे हैं यह बहुत बड़ी परियोजना है पहले अशुद्ध पानी से क्षेत्र में फ्लोराइड की समस्या से ग्रसित होते थे परंतु इस योजना से शुद्ध जल देकर समस्या से निजात मिल रहा है।पुलिस भर्ती,सेना भर्ती तथा अन्य विभाग में भर्ती कर शिक्षित बेरोजगार को रोजगार से जोड़ दिया गया इसके पहले की सरकार केवल खाना पूर्ति करती थी। गरीबों को घरौदी भी दिया जा रहा है आज यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के 11 साल की उपलब्धि का संकल्प सभा है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे ने किया।इस दौरान दीपक सिंह, सुजीत कुमार सिंह,श्याम नारायण सिंह,बबाई मरकाम, आशीष अग्रहरि,अमरकेश सिंह, देवनारायण खरवार, होरी लाल पासवान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, सुजीत सिंह, अशोक मौर्य , मधुबन ग्राम प्रधान बर्फी लाल,प्रदीप कुमार, रासपहरी ग्राम प्रधान रामदयाल, मंडल महामंत्री शिवदास, गोविंद सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए