सोनभद्र : जनपद के अखिल भारतीय चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी ने बिहार विधानसभा पटना में विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष व अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को चन्द्रवंशी चेतना मंच के सहयोगी पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी गण के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दिया । ज्ञात कराना हैं की गत 15 अप्रैल 2026 को होटल ग्रीन स्टार में भव्य चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी राज्यसभा सांसद बिहार व मुख्य संरक्षक झारखंड राज्य के पूर्व शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, संजय सिंह गौड़ धुर्वे, नरेंद्र सिंह नेटी आदि की गरिमामय उपस्थिति थीं। जल्द ही बिहार राज्य के विधानसभा स्पीकर डॉक्टर प्रेम कुमार चन्द्रवंशी को उत्तर प्रदेश में अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश चन्द्रवंशी चेतना मंच के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने दी हैं।

