12 साल बेमिसाल: सोनभद्र में गूंजा ‘खेलो इंडिया’ का नारा, युवाओं को बांटे गए वॉलीबॉल नेट

रॉबर्ट्सगंज (रँगेश सिंह)सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफलतम नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और उनके 4399 दिनों की ऐतिहासिक जनसेवा के उपलक्ष्य में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए उत्साहजनक पहल की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं को वॉलीबॉल नेट वितरित किए गए, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।


युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: अशोक मिश्रा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा, “आज का भारत युवा शक्ति का भारत है। देश की उन्नति युवाओं की ऊर्जा और अनुशासन पर टिकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से खेल को केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम बना दिया है।” उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब और सामान्य परिवार के प्रतिभाशाली युवाओं को अब बड़े मंच मिल रहे हैं।


इन गांवों में पहुंची खेल सामग्री


इस जनसेवा कार्यक्रम के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के विभिन्न गांवों के युवाओं को खेल से जोड़ने का प्रयास किया गया। डुमरिया, मंठहवां, लेडुवा, खड़िया, सिलथम, पटना, दुपटिया और लीलारी गांव के खिलाड़ियों को वॉलीबॉल नेट भेंट किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और भाईचारे का विकास करना तथा उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ वातावरण की ओर प्रेरित करना है।


युवाओं ने लिया नाम रोशन करने का संकल्प


खेल सामग्री पाकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे खेलों के माध्यम से न केवल अपने जनपद, बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम का संचालन श्री चंदन धांगर ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रामसेवक पाल, मुन्ना धांगर, लल्लू प्रसाद धांगर, राम सनेही पाल, गोपाल जायसवाल, पवन धांगर, कमलेश धांगर, मुकेश धांगर, लल्लू पाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और युवा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए