सोनभद्र : मानसून की एंट्री के बाद यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से यूपी के इन जिलों में स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
इन जिलों में 1 से लेकर 8 तक के स्कूल बंद
भारी बारिश के कारण यूपी के सोनभद्र जिले में कल 17 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के आदेश पर अत्याधिक बारिश और जलभराव के कारण कल गुरुवार को कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

