कोन पुलिस ने 103 मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ- तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जंगल के रास्ते मोहना जंगल चननी होते हुए सोमा पहाड़ होते हुए झारखण्ड बिहार बेचने हेतु ले जा रहे 103 राशि गोवंश के साथ एक नफर अभियुक्त नूर मुहम्मद पुत्र सकूर मिया निवासी ग्राम चन्दनी थाना खरौंधी जनपद गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से कुल 05 नफर गो तस्कर जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 123/2024 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह चौकी प्रभारी चाचीकला उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 वंशनारायण राय, उ0नि0 श्रीकान्त राय, मु०आ० संजय कुमार, मु०आ० सुनील कुमार, मु०आ० महफुज खां, चौकी चकरिया, मु०आ० सन्तोष कुमार यादव चौकी रानीडीह, का0 देवेन्द्र पाल चैकी चाचीकला, का0 अजीत यादव चौकी बागेसोती, का0 विकास यादव चौकी रानीडीह थाना कोन सोनभद्र शामिल रहा।

ये भी पढ़िए