कोतवाली कटरा पुलिस के द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण दो ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

(तौसिफ अहमद)मीरजापुर : के थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत बरौंधा चौकी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के एस,डी,ओ चुनार विपिन कुमार पटेल निवासी प्रतापगढ़ के निवास पर डेढ़ वर्षो से ट्यूशन पढ़ा रही दो ट्यूशन टीचरों के द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम जिसमें दिनांक 10 जून 2024 को सुबह लगभग 7:45 से 9:45 के बीच में जब एस,डी,ओ अपने परिवार के साथ दर्शन करने हेतु मंदिर गए थे तभी ट्यूशन पढ़ने वाले टीचर के द्वारा अपनी सगी बहन से घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर में रखे सोने के आभूषणों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी घटना के बाद एस,डी,ओ के द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर लिखित तारीख दी गई थी जिसमें थाना कोतवाली कटरा प्रभारी अजय सेठ के द्वारा टीम गठित कर चोरी की घटना का खुलासा करने हेतु टीम लगाई गई थी जिसमें आज दिनांक 13 जून 2024 को सुबह लगभग 10:30 पर भरुहना चौराहे से सरस्वती विहार कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते से दोनों सगी बहनें टीचरों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनके पास से सोने के समस्त आभूषण व 17500 नगद बरामद किया गया वह डुप्लीकेट चाबी व तालाब है। बरामद किया गया जिनको कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वह उक्त कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजय सेठ, चौकी प्रभारी बरौधा अचार विनय कुमार दुबे, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव, महिला कांस्टेबल वंदना देवी टीम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए