पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर LIU टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान

सोनभद्र : आगामी 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, LIU “लोकल इंटेलिजेंस यूनिट” टीम सोनभद्र द्वारा नगर रॉबर्ट्सगंज स्थित बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान बस स्टैण्ड पर आने-जाने वाले सभी यात्री वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। यात्रियों के हैंडबैग, लगेज, पार्सल एवं संदिग्ध पैकेटों की जांच की गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर एवं पार्किंग स्थल पर विशेष सतर्कता बरती गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन एवं आवश्यक पूछताछ की गई। स्टेशन व बस स्टैण्ड पर मौजूद आमजन, व्यापारियों व यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सतर्कता उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं नागरिकों को सलाह दी गई कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन अथवा व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112, नजदीकी थाना/चौकी या रेलवे पुलिस को दें।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस पूर्णत: सतर्क है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त एवं चेकिंग की व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक परिवहन, महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस का यह प्रयास है कि जनपदवासी निश्चिंत होकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएं, साथ ही सुरक्षा में सभी की सहभागिता रहे।

ये भी पढ़िए