(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वीआईपी रोड पर नगर पंचायत द्वारा निर्मित यात्री शेड में देर शाम को लगभग 20 दिन की एक नवजात शिशु लावारिश हाल में मिलने के बाद हड़कंप मंच गया। ओबरा बजार के व्यवसाई हरिओम गोयल की पत्नी ज्योति गोयल शाम को बजार गई थी तो उन्हे एक बच्ची यात्री शेड में लावारिस हालत में रोती मिली जिसके बाद महिला बच्ची को अपने घर ले आई। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान बच्ची को गोद लेने वालों की ओढ़ लग गई। वही सूचना पर पहुंचे चाइल्ड लाइफ वाले मासूम को अपने साथ ले गए।

मामले में ज्योति गोयल ने बताया कि उसे बच्ची के रोने कि आवाज सुनाई दिया जब पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु कपड़े में लपेटकर रखा हुआ था। जब उनके उस बच्ची के बारे में आस पास के लोगो से पूछा तो कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा था उसके बाद वो नवजात शिशु को अपने घर पर ले आई। जब इसकी जानकारी लोगो को हुई तो उनके यहां लोगो की भीड़ लग गई और कई लोग बच्ची को गोद लेने को तैयार थे।
देर रात ओबरा थाने पहुंचे चाइल्ड लाइफ के अधिकारी ने बताया कि हम लोग बच्ची को जिला मुख्यालय ले जा रहे हैं और वहां बच्ची का अस्पताल में जांच करवाएंगे अगर बच्ची पूरी तरह से स्वास्थ्य होगी तो इसे 24 घंटे के लिए अपने वरिष्ठ प्रारूप सेंटर में देखरेख में रखेंगे फिर CWC में इसे पेश करेंगे फिर वो जैसा निर्णय लेंगे उसके बाद आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

