मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 सोनभद्र के 4 परीक्षा केन्द्रो पर सकुशल एवं नकलविहीन संचालित

सोनभद्र : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने अवगत कराया है की उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 जनपद सोनभद्र के 04 परीक्षा केन्द्रो पर सकुशल एवं नकलविहीन संचालित हो रही है, परीक्षा दिनांक- 17 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हुई है जो 22 फरवरी 2025 को सम्पन्न होगी। 04 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 169 परीक्षार्थी हैं जिनमें से मुंशी/मौलवी(सेकेण्ड्री), के 135 तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री), के 34 परीक्षार्थी है। उक्त परीक्षा केन्द्रों पर मुंशी/मौलवी की परीक्षायें प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक हो रही है तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री), की परीक्षा 1 परीक्षा केन्द्र पर दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक संचालित हो रही है।

चारो परीक्षा केन्द्रो पर सी0सी0टी0बी/बेवकास्टिंग के निगरानी में परीक्षायें हो रही है। जिसकी निगरानी अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय लखनऊ  के कमरा नं0-511 केन्द्रीकृत कण्ट्रोल रूम से की जा रही है। साथ ही जनपद स्तर पर नामित सेक्टर मजिस्टेªट एवं सचल दल प्रभारी एवं परीक्षा नोडल प्रभारी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। दिनांक-17 फरवरी 2025 को कुल पंजिकृत परिक्षार्थी 169 के सापेक्ष 117 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 52 अनुपस्थित हुए तथा दिनांक-18 फरवरी 2025 को कुल 169 परीक्षार्थी के सापेक्ष 122 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 47 अनुपस्थित रहे है।

ये भी पढ़िए