मनचला गिरफ्तार, छात्राओं पर करता था टिप्पणी, म्योरपुर पुलिस ने बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास से पकड़ा

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक “ऑपरेशन” त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। एण्टी रोमियो टीम द्वारा कस्बा म्योरपुर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक युवक द्वारा स्कूल के पास खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं, बच्चियों एवं युवतियों के प्रति अश्लील इशारे करने व अश्लील गाना गाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के इस कृत्य से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी, जिसपर अभियुक्त के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 126/2025 धारा 296 BNS पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। थानाक्षेत्र में आयोजित रामलीला कार्यक्रम एवं दुर्गा पंडालों का भ्रमण करते समय हुल्लड़बाजी व अनुशासनहीनता कर रहे कुल 20 युवकों को सख्त हिदायत दी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

ये भी पढ़िए