(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र दुद्धी सोनभद्र उल्टी गिनती , पहाड़ा , खेल- खेल में विविध प्रकार की आकृति की संरचना, रंगोली में गणितीय समावेश, श्रीनिवास रामानुजन पर भाषण प्रतियोगिता ,गणित दौड़ प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगित, विविध प्रकार के व्यंजनों में गणित संबंधित आकृति की समावेश , गणित प्रदर्श ,एवं विविध प्रकार के सामग्रियों का क्रय विक्रय का आयोजन गणित मेला में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अभिभावक बंधु भी भैया /बहनों द्वारा लगाए गए भोज्य सामग्री को क्रय कर उनके गणित के प्रति जागरूकता लाने का काम किया।

बच्चों कों पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज अग्रहरि एडवोकेट ,अध्यक्षता अनिल जी बीज भंडार, मुख्य वक्ता मनोज कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि श्री अमरनाथ जायसवाल नगर संचालक दुद्धी नगर ,वशिष्ठ जी नगर प्रचारक दुद्धी नगर, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्यजी श्री अनिल तिवारी जी ने किया । विद्या मंदिर का पुरस्कार श्री मनोज अग्रहरि द्वारा प्रदत हुआ । शिशु मंदिर का पुरस्कार विनोद बुक डिपो द्वारा एवं सांत्वना पुरस्कार श्री अनिल जी बीज भंडार दुद्धी द्वारा भैया/बहनों को उत्साह वर्धन कियागया।
इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बहनों द्वारा बने हुए व्यंजन का स्टॉल, भैयाओं द्वारा विविध प्रकार के सामग्री का क्रय विक्रय एवं गणित संबंधित मॉडल एवं चार्ट द्वारा प्रदर्शनी लोगों को मंत्र मुग्ध किया। विद्यालय के समस्त आचार्य , अभिभावक में श्री सुनील जायसवाल, मुकेश जी एवं साक्षी अग्रहरि प्रतियोगिता के निर्णायक के भूमिका में रहे । विद्यालय के गणित प्रमुख श्री राजू आचार्य जी आए हुए लोगों का आभार ज्ञापन किया।

