दो करोड़ रुपए की लागत से होगा मवैया देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण

मां विंध्यवासिनी स्वरूप हीं है मां मवैया देवी

(राहुल गुप्ता)सीखड़,मिर्जापुर।विकास खण्ड अन्तर्गत मवैयां ग्राम पंचायत में स्थित मॉ विंध्यवासिनी देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य कराने हेतु चुनार के विधायक अनुराग सिंह के प्रयास से सरकार द्वारा एक करोड़ 98 लाख रुपए का आगणन पर्यटन विभाग को उपलब्ध हो चुका है। अभी तक ग्रामीणों के द्वारा आपसी सहयोग से इस मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा था। कुछ वर्षों में करीब 30 लाख रुपए अभी तक यहां मंदिर के जिर्णोद्धार में खर्च हो चुके हैं। नवरात्रि के दिनों में यहां पर हजारों भक्तों की भीड़ मां के दर्शन के लिए पहुचती है। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में मंदिर का सौंदर्यीकरण कराए जाने संबंधित एक याचिका दो माह पूर्व चुनार विधायक अनुराग सिंह के द्वारा विधानसभा में याचिका समिति के समक्ष कुछ दिन पूर्व रखा गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अब सरकार द्वारा इस मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु मीरजापुर पर्यटन विभाग को कार्य कराए जाने हेतु 1 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी गई है।जैसा मालूम हुआ है कि मंदिर के सौंदर्यीकरण करण का कार्य जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ होगा।

ये भी पढ़िए