मदन मोहन चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं सीओ नेहा तिवारी* की उपस्थिती मे पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि* ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की जिले के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिये बैठक बुलाई जाती है लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नही हो रहा है और न ही उनकी समस्याओं का पूरा समाधान हो रहा है जिससे व्यापारियों मे काफी नाराजगी है उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियो की है शासन की जीरो टॉलरेन्स की निति के अनुसार कार्य नही होने से जिले के व्यापारियों मे शासन के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है

मेरी शासन प्रशासन मे बैठे अधिकारीयों से मांग है की भ्रष्ट अधिकारीयों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाय। और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाय अन्त मे जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे नवरात्रि एवं दशहरा को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग रखी और अधिकारियो को एवं व्यापारियों को नवरात्रि एवं दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी प्रदेश मंत्री/ जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा की जिले भर के बाजारों मे व्यापारियों के साथ फ़ूड विभाग के अधिकारियो द्वारा सैम्पलिंग की जांच के नाम पर विभाग द्वारा उनको भय दिखाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और उनके साथ ज्यादती की जा रही है जिसके कारण व्यापारी परेशान हो गया है जिसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की और ऐसे अधिकारियो पर कारवाई की जाय। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा की जिले मे सभी नगर,बाजार एवं कस्बो मे नवरात्रि के साथ लगातार कई त्योहार आने वाले है सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की व्यवस्था बढ़ा दी जाय और पुलिस पेट्रोलिंग को तेज किया जाना बहुत आवश्यक है।

कमालपुर अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने बैठक मे कहा की कमालपुर बाजार मे काफी लम्बे समय से विराजमान चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से व्यापारियो मे काफी रोष है बाजार मे खुलेआम गाजा की बिक्री हो रही है आज तक पुलिस चौकी मे कैमरा नही लगा है और व्यापारियों के प्रति इनका रवैया ठीक नही रहता है इनकी अभद्र् भाषा शैली एवं गुस्से के कारण अन्य नागरिक भी परेशान है जनहित को देखते हुये पुलिस अधीक्षक से व्यापारियो की माँग है की इनको तत्काल हटाया जाय।और जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसपर पुलिस अधीक्षक एव अपर जिलाधिकारी महोदय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से – अशोक केशरी,महमूद आलम,गुरदीप सिंह,मोहित बागड़िया,सतीश जिन्दल,भानु यादव,प्रशांत गुप्ता,प्रदीप कुमार,शंकर गुप्ता,दिनेश रस्तोगी,कृष्णा सेठ,कुंदन चौहान,अंकित जायसवाल,संतोष जायसवाल, सतिश सेठ,अजहर,धनंजय रस्तोगी,सत्यप्रकाश वर्मा,तस्लीम अंसारी,हनुमान चौरसिया,मुरारीलाल, राहुल जायसवाल,जुनेद अंसारी,राजेश जायसवाल,भगवती तिवारी,बबलू सेठ सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।

