मंत्री आशीष पटेल ने चुनार किले में लगाया पौधा

(अनिल कुमार)मिर्जापुर चुनार। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत बुधवार को सुबह चुनार दुर्ग में प्रदेश सरकार के मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण किया। अपने संबोधन में कहा कि धरती के तापमान एवं प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए एक पौधा जरुर लगाए। उन्होंने कहा कि पौधा सिर्फ लगाएं ही नही बल्कि उसकी सुरक्षा की भी पूरी जिम्मेदारी ले।

उन्होंने कहा कि 26 राजकीय विभागों एवं प्रदेश के 25 करोड़ जनता के सहयोग से आज ही के दिन 37,00,000, पौधारोपण का लक्ष्य तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के परिकल्पना के अनुरूप आप सब एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प लें।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज के इस अभियान के अंतर्गत चुनार दुर्ग सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने नगर में नव निर्मित वाह्य न्यायालय परिसर में व परेड ग्राउंड पर पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल अनिल सिंह, विधान सभा अध्यक्ष धनंजय सिंह, दुर्ग जोन अध्यक्ष आलोक सिंह, ब्लाक प्रमुख सीखड़ सत्येन्द्र सिंह,डीएफओ राकेश कुमार, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेन्द्र शरण शाह, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस आदि प्रमुख मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए