राज्य मंत्री “स्वतंत्र प्रभार” वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 व जिले के प्रभारी मंत्री जी का आगमन 21 नवम्बर को

सोनभद्र : मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदश डाॅ0 अरूण कुमार जी का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, मा0 मंत्री जी 21 नवम्बर,2024 को मध्यान्ह 12.00 बजे सर्किट हाउस सोनभद्र में आयंेंगें, अपरान्ह 12.10 बजे सर्किट हाउस, सोनभद्र में जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगें, अपरान्ह 12.50 बजे सरबल घोरावल, सोनभद्र में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर स्थापना हेतु भूमि भूजन करेंगंे, अपरान्ह 01.30 बजे संत भगवान इण्टर कालेज, सोनभद्र में वृक्षारोपण करेंगें। मा0 मंत्री जी का अपरान्ह 02.00 बजे फासिल्स पार्क सलखन में आगमन होगा और फासिल्स पार्क का निरीक्षण करंेगें, अपरान्ह 03.00 बजे रेनुकूट वन का निरीक्षण करंेंगें। मा0 मंत्री जी अपरान्ह 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक व्यापारियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें।
मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदश डाॅ0 अरूण कुमार जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल जी भी प्रतिभाग करेंगें।

ये भी पढ़िए