शशिचौबे( सोनभद्र )डाला । चौदह वर्षों बाद हजारो करोड के पत्थर क्रशर क्षेत्र के डाला बिल्ली ओबरा क्रेशर ओर्नस एसोसिएशन के चुनाव में के बाद विजयी उम्मीदवारो को युनियन कार्यालय पर सपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अथिति समाज कल्याण मन्त्री संजय गोड ने कहा कि उत्तर प्रदेश कि माननीय योगी सरकार व्यावसायिक विकास को लेकर लगातार अग्रसर है। इस सरकार मे सबसे ज्यादा व्यापारियों का विकास हो रहा है। व्यापारियों कि समस्याओं का निराकरण सरल हुआ है।सपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई जिसमे सर्व प्रथम पुर्व अध्यक्ष बीके शुक्ला ने निर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह को सपथ दिलाई । जिसके बाद सभी पदाधिकारियो को सपथ दिलाया गया।

इसके पहले डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि संजीव गौड़ का सम्मान करते वरिष्ठ खनन व्यवसायी राकेश जायसवाल ,रमेश सिंह ,मुकेश गर्ग ,नीरज श्रीवास्तव, स्वाति गुप्ता ने गुलदस्ता देकर अभिवादन किया गया। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा पूर्व अध्यक्ष बी के शुक्ला जी का अभिवादन किया गया। बताते चले कि उत्तर प्रदेश के पत्थर खनन का हजारो करोड का व्यापार सोनभद्र मे होता है।जहा परमिट व ओभर लोडिग को लेकर यह जिला हमेशा से चर्चे मे होता है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य अतिथि संजय गोड़ द्वारा यूनियन भवन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित किये जाने का संदेश दिया गया।साथ मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह , खनन व्यवसायी रमेश सिंह ,सुरेश केशरी ,ओमप्रकाश शर्मा ,आनंद मौर्या ,पिंटू पटेल ,जोगेंद्र सिंह ,व्यापार मंडल अध्यक्ष ओबरा सुशील गोयल ,डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ,पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ,दीपक केशरी,अखिलेश राय ,संतोष राय ,नीरज श्रीवास्तव ,सलीम ,आलोक सिंह,संजय मित्तल,मुन्ना सिंह सही अनेक क्रशर व्यवसायी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।


